
भिवंडी में 30 से 35 साल की महिला का जला हुआ मिला शव
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 16, 2023
- 656 views
भिवंडी।। शहर के शांतिनगर नूरीनगर के डोंगरपाड़ा इलाके से गुजरने वाली मुंबई महानगर की पाइप लाइन के पास एक सुनसान जगह पर 30 से 35 साल की एक महिला का जला हुआ शव मिला है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
पुलिस के मुताबिक यह घटना डोंगरपाड़ा इलाके में सेल्फी पॉइंट के नाम से मशहूर इलाके में घटित हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रणवीर बायस व पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत ढोले सहित बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल का पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लिया है। शुरुआती जांच से जानकारी मिली है कि मृतक की हत्या दो से तीन पहले हुई है और हत्यारे ने महिला की हत्या कर केमिकल से शव जलाने का प्रयास किया। स्थानीय पुलिस इस महिला की पहचान के बारे में जानकारी जुटा रही है। वही पर मृतक महिला का डी एन ए टेस्ट करने के लिए मुंबई के जे जे अस्पताल भेजा गया है।
रिपोर्टर