मुंबई के यादवो में योगीराज विद्यालय को लेकर भंयकर घमासान दिखने की आंशका

मुंबई ।। मुंबई में साकीनाका के अंतर्गत आने योगीराज विद्यालय को लेकर चारों तरह चर्चा चल रही है।  धर्मादाय आयुक्त के आदेश के अनुसार जनवरी महीने मे चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर यादव समाज के उद्योगपति, डाक्टर, वकील, पत्रकार सभी चुनाव लड रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार - धर्मादाय आयुक्त के आदेश के बाद  यादव संघ का चुनाव होने जा रहा है। यादव संघ का चुनाव लड़ने के लिये 31 उम्मीदवारों ने फार्म भरा है। कुछ उम्मीदवार पैनल से लड़ना चाहते हैं और कुछ बिना पैनल के लड़ना चाहते हैं अर्थात  कुछ प्रत्याशी स्वतंत्र रूप से लड़ना चाहते हैं। इस का फैसला मंगलवार तक धर्मादाय आयुक्त से आने की संभावना है।

लेकिन सबसे बड़ी बात है जो यादव संघ का चुनाव जीतेगा। उसका अधिकार योगीराज विद्यालय पर होगा। योगीराज विद्यालय को अपने सुविधा के अनुसार चलाने का प्रयास करेगा। सबसे विचित्र बात यह है कि इस समय योगीराज विद्यालय को चलाने वाली यादव संघ की कमेटी चुनाव नहीं लड रही है। इसका मतलब हुआ चुनाव जीतने वाले पैनल और वर्तमान यादव संघ के कमेटी में टकराव होना निश्चित है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट