नवीबस्ती से 13 लाख का गुटखा बरामद

भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित गुटखा की बिक्री व दूसरे शहर में सप्लाई की जाती है। यहां पर गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से गुटखा लाकर बिक्री किया जाता है। शहर व ग्रामीण के गोदामों में प्रतिबंधित गुटखा इकठ्ठा कर मुंबई, ठाणे, पालघर, नवी मुंबी, कल्याण, ठाणे आदि शहरों में होल सेल के रूप में बिक्री के लिए भेजा जाता है। ठाणे अन्न व औषधि प्रशासन विभाग (FDA) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए यहां के नवी बस्ती, के.बी. चौकी के पास करते हुए 12 लाख 95 हजार का गुटखा जब्त किया है। ठाणे एफडीए के अन्न सुरक्षा अधिकारी मेघना समाधान पवार को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि कल्याण रोड़ के नवी बस्ती, के.बी. चौक के एक मकान में बड़े पैमाने पर गुटखा रखा है। एफडीए की टीम ने गोदाम पर छापा मार कर विभिन्न ब्रांड के गुटखा बरामद किया। भिवंडी शहर पुलिस ने इस मामले में मुंबई भायखला पश्चिम के रहने वाले सिकंदर अली अहमद सिद्दीकी (43) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इसी तहत दो दिन पूर्व कमला होटल के पास अन्नू ट्रेर्डस का एक टेंपों से 8 लाख 06 हजार 750 रूपये कीमत का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया गया था। इस मामले में भी शहर पुलिस ने विकास कुमार उपेन्द्र राम और फिरोज के खिलाफ केस दर्ज किया है।उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में गुटखे की बिक्री पर रोक लगी हुई है। बावजूद इसके चोरी-छिपे मुंबई और ठाणे सहित राज्य भर में गुटखा बिक्री जारी है। समय-समय पर पुलिस और एफडीए की ओर से कार्रवाई की जाती है। लेकिन गुटखा कारोबारी कोई न कोई रास्ता निकाल लेते हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट