
राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी का विस्तार किया गया पद का वितरण
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Dec 24, 2023
- 561 views
भिवंडी।। भिवंडी राकांपा युवा संगठन मजबूत करने के लिए शहर जिला अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू के नेतृत्व में शहर युवा अध्यक्ष हारून खान पार्टी में जनाधार बढ़ाने के कार्य में लगे हुए है। कार्नर मीटिंग करना,नये युवाओं को पार्टी में जोड़ना उन्हें शहर व पार्टी की जिम्मेदारियां सौंप रहे है। इसी क्रम में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी भिवंडी शहर प्रभारी रहमान सैय्यद, सकलैन कुरैशी, अध्यक्ष रायूकंपा पश्चिम और वरिष्ठ नेता त्रिमुलेश अन्ना,जैकी महबूब शेख, इरफान शेख, मालिक खान, सरफराज शेख की उपस्थिति में सैकड़ो युवक पार्टी में प्रवेश किया। इस दरम्यान कुछ पदाधिकारियों में पद का वितरण कर जवाबदेही भी दी गई। जिसमें मुख्य रूप सुरेश पापा घोड़के को अध्यक्ष - रायुकंपा पूर्व विधान सभा,सद्दाम हुसैन कुतुबुल्लाह शाह को उपाध्यक्ष - रायुकंपा भिवंडी शहर जिला, आकाश रमेश गोहिल को सचिव रायुकंपा भिवंडी शहर जिला, साकिब शब्बीर मोमिन को वार्ड नं 18 शाखा अध्यक्ष रायुकंपा बनाया गया है। भिवंडी राकांपा शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू ने कहा कि पार्टी की ताकत युथ का होता है। हारून खान के पास युथ की शक्ति है। जिसके कारण जिन्हें शहर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है और पार्टी का विश्वास है की वह अपने जिम्मेदारियों पर खरें उतरेगें।
रिपोर्टर