भिवंडी के अय्यपा मंदिर में वार्षिक पूजा संपन्न

भिवंडी।। शहर के स्वामी अय्यपा मंदिर की 42वीं वार्षिक धार्मिक पूजा व महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। श्रीअय्यपा सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष संतोष शेट्टी के मार्गदर्शन में सुरेश गुरुस्वामी, सदीप गुरुस्वामी ने श्री स्वामी अय्यपा की पूजा की।इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ भाजपा शहर अध्यक्ष हर्षल पाटिल, पूर्व विधानसभा नेता सुमित पाटिल, भाजपा महिला मोर्चा शहर अध्यक्षता सुनीता यशवंत टावरे, महिला मोर्चा क्षेत्रीय सचिव ममता परमानी, शहर महासचिव राजू गाजंगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। श्री अय्यपा सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष शेट्टी के नेतृत्व में धर्मदर्शी विश्वनाथ शेट्टी, अर्चक सतीश भट्ट और सेवा समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। शाम को पारंपरिक यक्षगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट