भिवंडी पालिका के अभय योजना के दो चरण में 25 करोड़ बकाया टैक्स की वसूली

भिवंडी ।। भिवंडी शहर महानगर पालिका द्वारा बकाया संपत्ति टैक्स वसूल करने के उद्देश्य से दिसंबर माह में दिये गये अभय योजना चरण -2 अंर्तगत 23 दिनों में पालिका कर्मचारियों ने 12 करोड़ रुपये संपत्ति टैक्स की वसूली करने में सफलता प्राप्त की है। इस आर्थिक वर्ष में अभय योजना चरण क्रमांक एक व दो यानी 16 अक्टूबर से अभी तक कुल 48 करोड़ 68 लाख रूपये टैक्स वसूल किया जा चुका है। पिछले वर्ष अक्टूबर माह से दिसम्बर माह तक 36 करोड़ 68 लाख रूपये वसूल किया गया था। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 12 करोड़ अधिक की वसूली की जा चुकी है। 

पालिका आयुक्त अजय वैद्य द्वारा दिये गये अभय योजना अंर्तगत संपूर्ण ब्याज माफी योजना चरण एक 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक लागू किया गया था। जिसमें 12 करोड़ 94 लाख रुपये का बकाया संपत्ति कर वसूल किया गया। इसके बाद अभय योजना टप्पा क्रमांक -दो 9 दिसंबर से 31 दिसंबर तक लागू किया गया। इस चरण में पालिका कर्मचारियों ने 12 करोड़ 35 लाख 67 हजार रूपये टैक्स वसूल किया है। दोनों चरणों को जोड़कर दिसम्बर माह के आखिरी दिन तक 25 करोड़ 29 लाख 67 हजार रूपये की टैक्स वसूल किया गया

टैक्स विभाग प्रमुख सुदाम जाधव ने बताया कि आयुक्त अजय वैद्य के आदेश पर बकाया टैक्स वसूली अभियान जोरों से चलाया जा रहा है और सभी अधिकारी-कर्मचारी संपत्ति कर वसूली के लिए मेहनत कर रहे है। अभय योजना में संपत्ति बकाया टैक्स वसूलने में सफलता मिली है। वही पर झोपड़ा धारकों से बकाया टैक्स वसूल किया जा रहा है। इसके साथ उन्होंने नागरिकों से अपील की है। कि समय पर बकाया टैक्स का भुगतान करें जिससे होने वाली कार्यवाही से बचा जा सकता है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट