
श्रीराम कृष्ण गौशाला एवं सहयोगी संस्था द्वारा अश्वमेध महायज्ञ,विराट कलश यात्रा का आयोजन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 15, 2024
- 371 views
भिवंडी।। एक शाम गौ माता के नाम मकर संक्रांति पर्व के शुभ पावन अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट भिवंडी द्वारा संचालित श्री रामकृष्ण गौशाला एवं सहयोगी संस्था जय जय राजस्थान,श्री हलारी ग्रुप भिवंडी के संयुक्त तत्वावधान में अश्वमेध महायज्ञ, विराट कलश यात्रा निकाली गाई। यह शोभायात्रा सम्पूर्ण महाराष्ट्र भ्रमण करते हुए जब कामतघर के नारपोली परिसर में पहुँची तो शहर की हजारों महिलाएं ने अपने सर पर कलश रख कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुजरात सरकार से पधारे पूर्व राज्य मंत्री धर्मेन्द्र जड़ेजा, भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल का स्वागत किया। कार्यक्रम में गुजराती डायरा, राजस्थान की प्रसिद्ध मारवाडी भजन लोक गीत गायिका आशा वैष्णो के द्वारा भजन संध्या श्रीराम, श्री कृष्ण,एक शाम गौ माता के नाम भजन संध्या सुनकर श्रद्धालु भावविभोर होकर नाचने लगे। इस कार्यक्रम को गुजरात,राजस्थान, उत्तर भारत के श्रद्धालुओं ने कड़ी मेहनत कर सफल बनाया।
जिसमें विराट कलश यात्रा, गुजराती डायरो और आशा दीदी वैष्णव के द्वारा मारवाड़ी भजनों की बहुत ही शानदार प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम सफल बनाने में राजकुमार शर्मा, उपेंद्र जोशी जिला समन्वय भिवंडी,भरत भाटी,राजेश परिहार,देवेंद्र राजपुरोहित विपुल खंडेलवाल,लाल सिंह तुरा,भेराराम चौधरी ,दिलीप चौधरी,भरत चौधरी ,नवनीत राजपुरोहित,पप्पू चौधरी, राजकुमार देसाई चंदन सिंह राजपुरोहित ,सुरेश जी राजपुरोहित,चंदू भाई सुमारिया ,मोहन खेतिया,ओंकार यादव,नीरज गुप्ता ,दिनकर सिंह, बेचन प्रजापति, पी डी यादव सहित सभी लोगों ने विशेष योगदान दिया और मंच संचालन जगदीश परिहार ने किया था।
रिपोर्टर