
संपत्ति विवाद में बहन ने की सगे भाई की हत्या
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 15, 2024
- 587 views
लाॅज के कमरे में भाई के पेट में घोंपा चाकू
भिवंडी।। भिवंडी - कल्याण रोड़ के एक लाॅज में बहन द्वारा अपने सगे भाई के पेट में चाकू घोंप पर हत्या करने की सनसनी घटना घटित हुई है। इस मामले में लाॅज मैनेजर द्वारा शिकायत के बाद कोनगांव पुलिस ने हत्यारिन बहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे खोणी गांव से हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक कोनगांव पुलिस थाने क्षेत्र अंर्तगत काॅस्मो लॉजिंग बोर्डिंग में शनिवार रात 10 बजे के दरमियान खाडीपार की रहने वाली शगुप्ता बेगम रफिक बेग उर्फ शबीना (52) अपने भाई दस्तगीर अल्लाबक्ष शेख (63) से मिलने आयी। जहां पर दोनों में संपत्ति को लेकर विवाद हुआ। इस दरम्यान शबीना बेगम ने धारदार हथियार से उसके गले व पेट पर हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। वही पर शबीना हमला कर छिपकर लाॅज से निकल गई थी। लाॅज मैनेजर रवींद्र ऐतप्पा शेट्टी को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सबसे पहले कोनगांव पुलिस थाने को इसकी जानकारी दी। घटना स्थल पर पहुँची कोनगांव पुलिस ने घायल अवस्था में दस्तगीर अल्लाबक्ष शेख को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दरमियान उसकी मृत्यु हो गई है। पुलिस ने घटना स्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पर हत्या के जुर्म में उसकी सगी बहन शगुप्ता बेगम रफिक बेग उर्फ शबीना को हिरासत में ले लिया है। जिसे रविवार को भिवंडी अदालत में हाजिर करने के बाद कोर्ट ने उसे 4 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि मृतक दस्तगीर अल्लाबक्ष शेख ने अपनी लड़की की शादी भी शगुप्ता बेगम रफिक बेग उर्फ शबीना के लड़के के साथ की है। जिसके नाते उसकी लड़की शबीना की बहू है। और दोनों रिश्ते में रिश्ते में है। परन्तु संपत्ति को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। जिसके कारण ही उसकी हत्या की गई है। जिसकी आगे की जांच पुलिस निरीक्षक दीप बने कर रहे है।
रिपोर्टर