भिवंडी लोकसभा सीट पर जिजाऊ संगठना ने ठोकी ताल

परिवर्तन रैली में सांबरें का शक्ति प्रदर्शन

भिवंडी।। भिवंडी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी ताल ठोकना शुरू कर दिया है। बाला कंपाउंड अंसारी ग्राउंड में शुक्रवार देरशाम हुए परिवर्तन रैली में जिजाऊ सामाजिक संगठना के नीलेश सांबरे ने भिवंडी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए ऐलान किया है। जिजाऊ संगठना, आरपीआई सेक्युलर पार्टी और महाराष्ट्र डेक्कन मुस्लिम सेवा संघ के सहयोग से शहर के बाला कंपाउंड स्थित स्कूल मैदान में परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया था। 

जिजाऊ संगठना के संस्थापक नीलेश सांबारे ने कहा कि राजनीति सेवा कार्य के लिए होना चाहिए। जनप्रतिनिधियों को निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करनी चाहिए। लेकिन राजनेता अपनी प्रतिष्ठा को सफेद करने के लिए राजनीति कर रहे है। ठाणे और पालघर जिले के सभी धर्मों के लाखों नागरिकों को संस्था के माध्यम से निस्वार्थ भाव से शैक्षिक, स्वास्थ्य और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर नौकरी दिलाने में मदद की है। लोगों के मांग पर जिजाऊ संगठना ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए निर्णय लिया है। इस परिवर्तन रैली व सभा में महाराष्ट्र डेक्कन मुस्लिम सेवा संघ के इरफान शेख, कम्युनिस्ट नेता काॅमरेड विजय कांबले, एडवोकेट किरण चेन्नै सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व समर्थक उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट