27 जनवरी शनिवार को भिवडी में होगा भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में काम करने समाज के 15 लोग होगे सम्मानित

भिवंडी।। भिवंडी शहर जिला भाजपा द्वारा आगामी 27 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश स्थापन दिवस के मद्देनजर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहां पर समाज के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले उत्तरभारतीय समाज के 15 लोगो को "उत्तर प्रदेश गौरव"पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्तर भारतीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। भिवंडी शहर जिला भारतीय जनता पार्टी के महासचिव एड.प्रवीण जगदीश मिश्रा ने इस संदर्भ में आयोजित पत्रकार परिषद में बताया कि भिवंडी शहर में उक्त कार्यक्रम पिछले दो वर्षो से आयोजित किया जा रहा है। इस बार स्थानीय कामतघर इलाके में स्थित स्व. मोतीराम काटेकर ग्राउंड में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम 27 जनवरी को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया गया है। जिसमे मुख्य अथिति के रूप में दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष,सांसद व भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान मनोज तिवारी द्वारा भोजपुरी गानों पर रंगारंग प्रस्तुति की जायेगी। इनके साथ ही भोजपुरी क्षेत्र के मौजूद गायको द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति की जायेगी। इसके आलावा इस वर्ष भी शहर के उत्तरभारतीय समाज के प्रतिष्ठित पत्रकारों, डॉक्टरों, वकीलों, शिक्षकों, उत्कृष्ठ खिलाड़ीयों व व्यापार क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वालों को "उत्तर प्रदेश गौरव"पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही सामाजिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले उत्तर भारतीय समाजसेवकों को "समाजसेवा पुरस्कार" से नवाजा जायेगा।इसके अलावा विद्यार्थियो का हैसला बढ़ाने हेतु शहर के 10वी व 12वी कक्षा में 70 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले उत्तरभारती छात्रों को "छात्र गौरव पुरस्कार" दिया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में शहरवासियों से बड़े तादात उपस्थित रहने का न्योता दिया है। इस दौरान भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उदयराज सिंह,प्रसिद्धि प्रमुख पी.डी.यादव,अजीत सिंह,बालमुकुंद शुक्ला मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट