नेशनल चैंपियनशिप बॉक्स लंगड़ी प्रतियोगिता में हर्ष ने किया भिवंडी का नाम रोशन,मिला तीसरा क्रमांक

शहर के सामाजिक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा स्वागत,हो रही प्रशंसा

भिवंडी।। पंजाब में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप बॉक्स लंगड़ी प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम ने प्रथम क्रमांक हासिल की है।उक्त टीम में अपने उत्कृष्ठ प्रदर्शन द्वारा तीसरा क्रमांक हासिल करने वाले हर्ष दीपक झा ने भिवंडी शहर का नाम रोशन किया है।जिसका शहर के सामाजिक व संस्कृति संस्थाओं द्वारा इस उपलब्ध के लिए उसका शहर में जोरदार स्वागत हो रहा है।

पंजाब के लुधियाना में स्थित साई स्पोट्र्स अकादमी कॉलेज में नेशनल चैंपियनशिप बॉक्स लंगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 जनवरी 2024 को किया गया था।इस प्रतियोगिता का उद्घाटन बॉक्स लंगड़ी पंजाब एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराज सिंह के नेतृत्व में लुधियाना के विधायक जगतार सिंह दयालपुरा ने किया गया था। इस प्रतियोगिता में पंजाब, चंडीगढ़,राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 10 से 11राज्यों की 22 टीमों ने भाग लिया था।जहां पर राष्ट्रीय स्तर के बॉक्स लंगड़ी के लिए अंडर-12 महाराष्ट्र के लड़कों की टीम ने पंजाब की टीम को 1/8 के अंतर हराया।वही अंडर 19 की टीम ने चंडीगढ़ की टीम के साथ फायनल खेलते हुए महाराष्ट्र की टीम ने 13 की अंतर से फायनल मैच जीत कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया था।इसी टीम में खेलते हुए भिवंडी के हर्ष दीपक झा ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था।जो कि स्थानीय स्कॉलर इंग्लिश हाई स्कूल का 10वी का छात्र है।इस जीत पर हर्ष को श्री बजरंग मित्र मंडल, ॐ साई मित्र मंडल व संस्कृति संस्था ने शॉल व फूलों का माला पहनाकर उसका स्वागत किया है।इस दौरान महेंद्र सिंह,मिथिलेश ठाकुर,दीपक झा,अखिलेश चौरसिया सहित बड़े तादात में लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट