उत्तर भारतीय गौरव सम्मान से पत्रकार अनिल वर्मा व महेन्द्र सरोज सम्मानित

भिवंडी।। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भिवंडी भाजपा द्वार संस्कृतिक कार्यक्रम भिवंडी के कामतघर स्थित काटेकार ग्राउंड में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के आयोजक भिवंडी भाजपा के महासचिव एडवोकेट प्रवीण मिश्रा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट लोगों को सम्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया। जिसमें पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत एबीपी माझा के पत्रकार अनिल वर्मा व हमारा महानगर, मंत्र भारत, अखिल भारतीय हिन्दी समाचार ( पोर्टल) सहित दैनिक आमची मुंबई व मुंबई केसरॊ टाइम्स के भिवंडी प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत महेन्द्र सरोज को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने राम और देश भक्ति गीतों से सबका मनमोह लिया।

कामतघर स्थित काटेकर ग्राउंड शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आऐ उत्तर भारतीय समाज के लोगों से खचाखच भरा हुआ था। कार्यक्रम में 10 वीं और 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 300 सौ से अधिक छात्र - छात्राओ को "छात्र गौरव सम्मान" देकर सम्मानित किया गया। इसके आलावा शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले 15 विशिष्ट लोगों को "उत्तर भारतीय गौरव सम्मान" देकर सम्मानित किया गया। जिसमें पत्रकारिता क्षेत्र से एबीपी माझा न्युज चैनल के भिवंडी प्रतिनिधि अनिल वर्मा और पत्रकार महेन्द्र सरोज का समावेश है।कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृहमंत्री कृपा शंकर सिंह और केन्द्रीय पंचायत राज्यमंत्री कपिल पाटिल भी उपस्थित थे। कृपा शंकर सिंह ने कहा कि आज पूरा देश राममय हो गया है। पूरा उत्तर भारतीय समाज मोदी और योगी के नेतृत्व में विकास देख रहा है। आगामी लोक सभा चुनाव भाजपा प्रचंड सीटों से चुनाव जीतकर सारे रिकार्ड ध्वस्त करेगी। महाराष्ट्र उत्तर भारतीय समाज की कर्मभूमि है। खून देना पड़ेगा तो सबसे पहले उत्तर भारतीय समाज आगे रहेगा। हिन्दी आई मराठी माझी मौसी है।

केन्द्रीय पंचायती राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने अपने शुरूआती भाषण भोजपुरी में करते हुए कहा कि कैसे बा, का हाल बा। इस दरमियान उपस्थित उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज के लोग हमारे दिल में है। उनकी सेवा करना प्रथम कर्तव्य है। कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों ने मंच पर रामायण को बहुत ही मार्मिक तरीके से प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया। इसी के साथ लोकगायक सुरेश शुल्क व उनके साथियों ने एक से एक बढ़कर भोजपुरी व धार्मिक गीत से समा बांध रखी थी। कार्यक्रम का प्रस्तावना आयोजक एडवोकेट प्रवीण मिश्रा व सूत्र संचालन भाजपा की पदाधिकारी मानसी राजे ने किया था। मंच पर भिवंडी भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, पूर्व नगरसेवक निलेश चौधरी, यशवंत टावरे, सुनिता टावरे,नित्यानन्द नाडार और राजेश शेट्टी, श्याम बिहारी मिश्रा, उदयराज सिंह, पीडी यादव, बालमुकुंद शुक्ल, अनिल केसरवानी,मनोज सिंह, अजीत सिंह, कल्पना शर्मा, सुनीता यादव, ममता परमानी के आलावा अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे। लेकिन इस दरमियान भिवंडी भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के शहर अध्यक्ष मंगेश यादव की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना रहा है। सुत्रों की माने तो पिछले वर्ष भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के बैनर तले उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया था। किन्तु इस बार भिवंडी शहर भाजपा के मुख्य कार्यकारिणी के एक विशेष वर्ग द्वारा इस कार्यक्रम को हाई जैक करने की चर्चा उत्तर भारतीय समाज में उठ रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट