भिवंडी तालुका के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 97 हजार 742 मतदाताओं की वृद्धि

भिवंडी।। भिवंडी तालुका के महानगर पालिका क्षेत्र के भिवंडी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र 136, भिवंडी पूर्व विधानसभा 137 और भिवंडी ग्रामीण विधानसभा 134 कुल तीन विधानसभा क्षेत्र हैं। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 97 हजार 742 नये मतदाताओं की वृद्धि हुई है। भिवंडी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 16264 मतदाता बढ़े हैं जिनमें महिलाओं का अनुपात पुरुषों से ढाई गुना ज्यादा है। वर्ष 2019 में 2 लाख 75 हजार 843 मतदाता पंजीकृत थे, इनमें 4807 पुरुष, 11405 महिला और 52 अन्य मतदाता शामिल है जो 2024 में बढ़कर 2 लाख 92 हजार 107 हो गए है। इसी तरह भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 20707 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2019 में 2 लाख 96 हजार 639 मतदाता पंजीकृत थे। उसमें 2024 में 9572 पुरुष, 11071 महिला और 64 अन्य की बढ़ोतरी हुई और 2024 में मतदाताओं की संख्या 3 लाख 17 हजार 346 पहुंच गई है। इसके आलावा भिवंडी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 60771 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।‌ 2019 में 2 लाख 54 हजार 384 पंजीकृत मतदाता थे। इनमें से 28898 पुरुष, 31863 महिलाएं और 10 अन्य थे। 2024 में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 3 लाख 15 हजार 155 तक पहुंच गई है। इस तरह भिवंडी तालुका के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 43 हजार 277 पुरुष और 54 हजार 339 महिला तथा 126 अन्य कुल 97 हजार 742 नयें मतदाताओं की वृद्धि हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट