
पार्ट टाइम जाब का झांसा देकर ठगी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 30, 2024
- 269 views
भिवंडी।। शहर में एक युवती को पार्ट टाइम का झांसा देकर दो लाख 40 हजार रूपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस ठगी के शिकार हुई युवती ने नारपोली पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक काल्हेर भिवंडी के रहनी वाली अपराजिता सुरज भगत को इंटरफ़ेस नंबर से वाट्शाप काॅल आया की पार्ट टाइम जाॅब कर आप लाखों रूपये कमा सकती है। इसके लिए आपको अपना खाता नंबर एमोजान कंपनी में एड करना पड़ेगा। इसी बैंक खाते में आपका कमीशन आऐगा। इस प्रकार का झांसा देकर उसको अपने जाल में फसाकर उससे एडवांस के रूप में विभिन्न बैंक खातों में 2 लाख 40 हजार रूपये जमा करवा लिया। जब अपराजिता भगत को इसकी सही जानकारी हुई तो उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। नारपोली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाट़शाप काॅल धारक के खिलाफ भादंवि की धारा 420, 418 सहित तंत्रज्ञान अधिनियम कलम 66 सी,66 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस उप निरीक्षक बढ़े कर रहे है।
रिपोर्टर