
तीन वाहन चोरी, सड़क दुर्घटना में एक जख्मी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 31, 2024
- 196 views
भिवंडी।। भिवंडी शहर व आसपास क्षेत्रों में एक बार फिर वाहन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। वाहन मालिकों में अपने वाहन की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस के मुताबिक एक दिन के भीतर विभिन्न क्षेत्रों से स्कूटी, बुलेट और एक ऑटो रिक्शा चोरी हुई है। वही पर मुंबई नासिक हाइवे के इंडियन आॅयल पेट्रोल पंप के सामने वकील महेन्द्र रघुनाथ देशमुख को एक टाटा ट्रक ने टक्कर मारने से जख्मी होने की घटना घटित हुई है। काल्हेर गांव के रहने वाले प्रभु मंजी गामी की 30 हजार की एक्ट्रिवा स्कूटर को शिल्पा होटल काल्हेर से सामने से अज्ञात व्यक्ति ने दोपहर में चोरी कर लिया है। भरोडी गांव के रहने वाले भरत रामचंद्र पाटिल माणकोणी उड़ान पुल के पहले सड़क किनारे चलती बुलेट खड़ी कर लघुशंका कर रहे थे। इस दरमियान दो लोगों ने उनके आंखों के सामने से ही बुलेट मोटरसाइकिल लेकर भाग गये। कशेली गांव के रहने वाले बलवींद्र कश्मीर वैध की 50 हजार रूपये कीमत की ऑटो रिक्शा को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। नारपोली पुलिस ने तीनों घटनाओं में अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध वाहन चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर