
पर्यावरण कुंभ की तैयारी अंतिम दौर में
- राजेश कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश विशेष संवाददाता
- Nov 27, 2018
- 750 views
वाराणसी : प्रयाग कुंभ से पहले प्रदेश में होने वाले चार वैचारिक कुंभ की कड़ी में वाराणसी में होने वाले पर्यावरण कुंभ की तैयारी अंतिम दौर में है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पर्यावरण कुंभ एक और दो दिसंबर को आयोजित है। पर्यावरण कुंभ में राज्यपाल राम नाईक, मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय संस्कृति महेश शर्मा, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा कई अन्य विशिष्टजन भाग लेंगे।
दो दिवसीय कुंभ में पर्यावरण को भारतीय संदर्भ में परिभाषित करने की कोशिश की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों के करीब तीन हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें पर्यावरणविद्, पर्यावरण क्षेत्र में कार्यकर्ता और संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रदेश शासन के सहयोग से पर्यावरण कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार तैयारियों की समीक्षा रहे हैं। आरएसएस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी तैयारियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के खेल मैदान में विशाल और भव्य पंडाल बन रहा है। प्रदर्शनी होगा खास आकर्षणपर्यावरण कुंभ में प्रदर्शनी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। देश के दस बड़े प्रयोगशालाओं की ओर से प्रदर्शनी में वे तरीके बताए जाएंगे जो पर्यावरण संरक्षण में मदद करेंगे। इसके अलावा उन सस्ती तकनीकों का प्रर्दशन किया जाएगा जिसके माध्यम से पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। 23 प्रयोगशालाओं के वैज्ञानिकों का व्याख्यान देश भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर 23 बड़ी प्रयोगलाओं के वैज्ञानिकों के व्याख्यान होंगे। इसमें अधिकतर प्रयोगशालाएं सीएसआईआर (काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च) की है। लिथुआनिया के पेंटर बनाएंगे पेटिंगपर्यावरण पर पेटिंग बनाने के लिए लिथुआनिया अन्तानस आपकार्शस, औस्रा जुकै स्कीनी, क्रिस्टिना, सिविलाइट, जिन्टेरे सिओलीनी डैबा कुपस्टीन, वन्दा कमिस्किनी आएंगी। इसके अलावा अन्य विश्वविद्यालयों से पर्यावरण पेटिंग विशेषज्ञ आ रहे हैं। बालू से बन रहा है समुंद्र मंथन का दृश्यकाशी विद्यापीठ के खेल मैदान में आयोजित पर्यावरण कुंभ में प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण होगा 'बालू से बना समुंद्र मंथन' का दृश्य। ललित कला विभाग के छात्र-छात्राएं इसका निर्माण कर रहे हैं । इसमें गंगापुर परिसर और सम्बन्धित कॉलेजों के विद्यार्थी शामिल हैं। टीम में रूपेश, जितेश कुमार वर्मा, मयंक शुक्ला, ऋतेश कुमार, राजेश कुमार, संदीप शर्मा, सुरेश कुमार गुप्ता आदि शामिल हैं।
रिपोर्टर