विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत हुआ शिविर का आयोजित

तलेन ।। भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा  चलाएं जा रहे विकसित भारत संकल्प अभियान को गति देने हेतु नगर परिषद द्वारा कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शासन की योजनाओ के लाभान्वित हितग्राहियों को शिविर में आमंत्रित किया जाकर हितग्राही मूलक योजनाओ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न.प. अध्यक्ष नारायण सिंह यादव व जनप्रतिनिधियों द्वारा  मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर  कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात नगरपालिका अधिकारी सहित अन्यकर्मचारियों द्वारा मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत उपरांत शासन की योजनाओं के बारे में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने जानकारियां उपलब्ध कराई। इस अवसर पर मंच पर नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद यादव, पार्षद महेश यादव, संगीता भिलाला, पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र यादव, राधेश्याम यादव, अजब सिंह वंशकार, रामबाबू कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष हिंदू धार्मिक उत्सव समिति अध्यक्ष चंदर सिंह यादव, शिवप्रसाद शर्मा तथा नगरपालिका अशोक सिंह ठाकुर, उपयंत्री यात्रा नोडल  अधिकारी राजेन्द्र यादव एवं कर्मचारीगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका हितग्राही आम नागरिक उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट