
पालिका के पानी पुरवठा आर्फिस में चोरी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 23, 2024
- 244 views
भिवंडी।। भिवंडी निज़ामपुर शहर महानगर पालिका के सीमा अंर्तगत मंडाई स्थित पालिका के पानी पुरवठा आर्फिस में अज्ञात चोर ने प्रवेश के 39 हजार रूपये कीमत का समरसेबल पंप और मरम्मत का समान चोरी कर लिया है। इसकी जानकारी मिलने पर पालिका कर्मचारी चौरंगनाथ किसन विडेकर ने इसकी शिकायत शहर पुलिस थाने में दर्ज कराया है। पुलिस सुत्रों के अनुसार 20 व 21 फरवरी के रात में अज्ञात चोर ने मनपा के पानी पुरवठा आर्फिस के दरवाजे लगा ताला तोड़ कर प्रवेश किया और एक 39 हजार रूपये कीमत का समरसेबल पंप और मरम्मत का समान चोरी कर लिया। भिवंडी शहर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध भादंवि की धारा 454,457,380 के तहत केस दर्ज कर किया है। जिसकी आगे की जांच शहर पुलिस कर रही है।
रिपोर्टर