
भिवंडी में नही थम रही आनलाइन ठगी की घटना,अब महिला डॉक्टर बनी शिकार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 29, 2024
- 268 views
बैंक खाते से उड़ाया 6 लाख,एक माह में घटी तीन घटना से मचा हड़कंप
भिवंडी।। ऑनलाइन बैंकिंग से लेनदेन का काम काफी जोखिम भरा हो गया है और कई बार इस माध्यम से धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे है। ऑनलाइन ठगी करने वालों भिवंडी की एक महिला डॉक्टर के खाते से रातों रात 6 लाख उड़ा लिया।जिसकी शिकायत महिला द्वारा ऑनलाइन सायबर क्राइम ब्रांच में करने के बाद पुलिस ने अज्ञात ठगों पर केस दर्जकर उनकी तलाश में जुट गई है।शहर इन दिनों ऑनलाइन ठगी की घटना में जोरदार वृद्धि हो रही है।पिछले 15 दिन में हुए तीसरी घटना ने आम आदमी के साथ पुलिस की नींद उड़ा दी है।
नारपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुम्भार ने बताया कि भिवंडी के मानकोली इलाके में स्थित लोढ़ा, अपर ठाणे में स्नेहल ज्ञानेश्वर माने नाम की एक युवती जो पेशे से डॉक्टर है और उसका एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है। महिला डॉक्टर की शिकायत है कि बिना उसकी सहमति के अज्ञात नाम से ऑनलाइन फ्राड कर उसके बैंक खाते से 6 लाख 12 हजार 618 रुपए अन्य खाते में स्थानांतरित कर दिया गया। जैसे ही डाक्टर स्नेहल को इस मामले में धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच में ऑनलाइन इसकी शिकायत दर्ज कराई।जिसके बाद उक्त ब्रांच ने इसे निजामपुर पुलिस को ट्रांसफर किया।जिसके बाद पुलिस ने उक्त मामले को नारपोली पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने नारपोली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।इससे पहले भादवड़ गांव के अटलांटा टॉवर में रहने वाली सीमा निलेश धुले (29) को आराध्या और आमन निल ने ऑनलाइन पद्धति से पैसे कमाने का लालच दिखाकर विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से उससे 9 लाख 26 हजार 28 रूपये ले लिये। इस दरमियान दोनों ठगों ने सीमा को लाभ के रूप में 20,896 रूपये वापस किया और बाकी रकम 9,05,132 रूपये वापस नहीं किया। दोनों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज है।जबकि इसके दूसरे दिन 14 फरवरी को एस टी कालोनी में रहने वाले अमोल दाभाड़े से एमोजोन में किए गए पेमेंट वापिस देने के नाम पर नया एप्स डाउन लोड कराकर खाते से तकरीबन 65 हजार उड़ा लिया।पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्जकर लिया है।लेकिन आरोपियों को पकड़ने में पुलिस असफल रही है।
रिपोर्टर