
भिवंडी में चोरों के निशाने पर बंद घर व गोदाम, रोजना दे रहे चोरी को अंजाम, फैला भय
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 02, 2024
- 254 views
ट्रांसपोर्ट के गोदाम से ढाई लाख के कपड़े की चोरी,घर में घुसकर गहने उड़ाया
भिवंडी।। भिवंडी में इन दिनों चोरों के बढ़ते आतंक चरम पर है। बेखौफ चोर इन दिनों बंद घर व गोदामों को अपना निशाना बना रहे है। इसी तरह स्थानीय पूर्णा इलाके में अज्ञात चोरों ने जहां बंद ट्रांसपोर्ट की गोदाम से सियाराम सिल्क मिल का ढाई लाख का कपड़ा चुरा लिया। वही काल्हेर इलाके में बंद घर में घुसकर सोने के गहने पर हाथ साफ कर फरार हो गए।पुलिस ने दोनो ही मामलों में अज्ञात चोरी का केस दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।लेकिन बढ़ती चोरी व चोरों को पकड़ने में पुलिस की असफलता से जनता में भय फैल गया है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी के ट्रांसपोर्ट बाहुल्य पूर्णा इलाके के खंडागले स्टेट में पवन कैरियर नामक ट्रांसपोर्ट का कई गोदाम है।इसी ट्रांसपोर्ट के सी 5 नंबर की गोदाम में मशहूर सियाराम सिल्क मिल्स नामक कंपनी का बड़े पैमाने पर कपड़े का गठान रखा था।26 फरवरी को रात 9 बजे से 27 फरवरी सुबह 7 बजे के दरम्यान अज्ञात चोरों ने बंद गोदाम का शटर काट कर उसमे घुस गए और गोदाम में रखा 2 लाख 48 हजार रुपए कीमत का 27 गठान चुराकर फरार हो गए।ट्रांसपोर्ट के मैनेजर आशीष कदम की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने अज्ञात चोरों पर विभिन्न धाराओं के तहत चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।इसी तरह अज्ञात चोरों ने स्थानीय काल्हेर गांव में स्थित राजन अपार्टमेंट के एफ 3 सी बिग में विनीत रेसीडेंसी के बंद घर में लगे ताले को तोड़कर अज्ञात चोर घर में घुस गए और बेडरूम में लकड़ी के कपाट में रखा 1 लाख 40 हजार के सोने का गहना चुराकर रफूचक्कर हो गए।नारपोली पुलिस ने स्वप्निल भोईर की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर चोरी का केस दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दिन है।शहर व आस पास के इलाके में चोरी द्वारा बंद गोदाम व घरों को निशाना बनाए जाने से आम लोगो में भय का माहौल व्याप्त है।लेकिन पुलिस चोरों को पकड़ने में असफल साबित हो रही है।जिसके कारण पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।
रिपोर्टर