बघिनी में एमएलसी संतोष सिंह के घर पर किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के किसानों ने की मुलाकात

कैमूर।। बघिनी में एमएलसी संतोष सिंह के घर पर किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के किसानों ने मुलाकात किया है। जिस पर जानकारी देते हुए किसान संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमलेश पांडेय ने बताया कि भारतमाला एक्सप्रेसवे में किसनो की भूमि सरकार द्वारा अधिग्रहण किया गया है। जो सरकार इसका उचित मुआवजा नहीं दे रही है।उसी को लेकर एमएलसी संतोष सिंह को विधान परिषद में आवाज उठाने को लेकर सभी किसानों ने मुलाकात किया है। जहां संतोष सिंह के द्वारा किसानों को आवाज उठाने को लेकर आश्वासन दिया गया इसके लिए किसानों ने उनका धन्यवाद दिया है।मौके पर पशुपति सिंह अभिमन्यु सिंह अनिल सिंह श्याम नारायण सिंह विक्की सिंह मिट्ठू सिंह एवं कई किसान मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट