भिवंडी के रामेश्वर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पथराव से फैला तनाव,हंगामा

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ किया  मामला दर्ज,कोई गिरफ्तार नही,

पुलिस ने किया जोरदार बंदोबस्त

भिवंडी।। भिवंडी शहर के काप कनेरी इलाके में श्री रामेश्‍वर मंदिर न्‍यास मंडल की ओर से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित अखंड हरिनाम सप्ताह के दौरान किए गए पत्थरबाजी से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मंदिर परिसर में  किए जा रहे धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंक कर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की रविवार की रात की गई।लगातार दो दिनों से किए जा रहे पथराव एक महिला सहित तीन लोगो को मामूली चोट लगी है।इस घटना की जानकारी  मिलने से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया है। इस संबंध में महिला की शिकायत पर भिवंडी शहर पुलिस ने पथराव करने वाले अज्ञात लोगों  के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उक्त घटना को लेकर के स्थानीय  लोगों में काफी आक्रोश फैल गया है, वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और मंदिर के आसपास कड़ा पुलिस बंदोबस्त किया गया है। पुलिस इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात लोगों की तलाश सरगर्मी से कर रही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के काप कनेरी इलाके में प्राचीन श्री रामेश्‍वर मंदिर स्थित है ।जहां पर लगातार 58 वर्षो से महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर के ट्रस्टियों की तरफ से  हरिनाम सप्ताह का आयोजन किया गया जाता है। इस वर्ष भी आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों  महिला पुरुष शामिल हो रहे है। रविवार की रात जब मंदिर में कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था, तभी इलाके के चुन्नू सेठ बिल्डिंग की सड़क से  ईंट फेंकी गयी। जिसमे ईंट का एक टुकड़ा पल्लवी राम भारती और एक अन्य महिला के हाथ और पीठ पर जा लगा, जो बैठकर कीर्तन सुन रही थीं। महिला ने इस मामले को मंदिर के ट्रस्टियों के संज्ञान में लाते हुए भक्तों ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने चल रहे धार्मिक कीर्तन के लिए इकट्ठा हुई भीड़ में अशांति पैदा कर कार्यक्रम में मौजूद व्यक्ति को घायल करने की नियत से जानबूझकर ईंट-पत्थर फेंके है।  इस संबंध में महिला द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर देर रात भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में अज्ञात  के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद शहर के कई हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता दादा गोसावी और सुजीत गुप्ता के नेतृत्व में देर रात शहर पुलिस स्टेशन  के बाहर जमा हो गए और जमकर नारेबाजी करने लगे।इस घटना से एक दिन पहले भी मंदिर में इसी तरह पथराव किया गया था।जिसे आयोजको ने नजरंदाज कर दिया था।लेकिन दूसरे दिन रात में हुए पथराव के बाद माहौल गर्म हो गया।भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई महादेव कुम्भार ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद अज्ञात आरोपी पर शहर का माहौल खराब का करने हेतु किए गए साजिश के तहत पथराव का केस दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया कि शहर में शांति बनाए रखने और धार्मिक उत्सव में खलल न डालने और पथराव करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए , रामेश्वर मंदिर के पीछे सीसीटीवी के साथ ही फोकस लाइटें लगाई गई हैं और दो पुलिसकर्मियों को गश्त के लिए तैनात किया गया है।फिलहाल माहौल शांत है। इधर मन्दिर के प्रमुख ट्रस्टी अशोक कुमार फड़तरे ने कहा है कि जानकारी सामने आने के बाद यदि पुलिस ने उसी समय गंभीरता से कार्रवाई की होती तो यह घटना नहीं घटती थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट