
हुक्का पार्लर पर पुलिस का छापा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 05, 2024
- 232 views
भिवंडी।। शहर के नारपोली पुलिस ने नारपोली गांव स्थित संजय चौधरी के गोदाम में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापा मार कर 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस हवलदार भगवान बाबूराव चव्हाण की शिकायत पर गिरफ्तार सभी के खिलाफ सिगरेट व इतर तंबाकू उत्पादन अधिनियम 2018 के कलम 4(क) 21 ( क) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक नारपोली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी कि नारपोली गांव के संजय चौधरी की गोदाम में अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है। कल रात 12 बजे के बाद नारपोली पुलिस की एक टीम में हुक्का पार्लर पर छापेमारी की कार्रवाई की, इस दरमियान हुक्का मालिक पार्लर मालिक महादेव सुभाष पाटिल और ग्राहक विकास युवराज वरकटे, सूरज अशोक देशमुख, मेहलू विष्णु भाई पटेल, राहुल पुंडलिक शिरसाट, कृष्णा सूरज चंद्रवंशी, साई गणेश तुलजा राम लोमटे और राजू बाबू अवचार को हुक्का पीते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस के सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गणेश वडणे कर रहे हैं।
रिपोर्टर