भिवंडी भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली 'नारी शक्ति वंदन' रैली

लोगों को दी योजनाओं की जानकारी

सभी समुदाय के 5 हजार से अधिक महिलाएं हुए शामिल

भिवंडी।। भिवंडी भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षता सुनिता यशवंत टावरे के नेतृत्व मे भंडारी कंपाउड से नारपोली चौक तक नारी शक्ति वंदन रैली निकाली गई। इस दौरान भाजपा की लगभग 5 हजार महिला कार्यकर्ताओं ने लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'अबकी बार 400 पार' के नारे लगाते हुए लोगों से भाजपा के प्रत्याशी को आगामी लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। 

भिवंडी महिला मोर्चा की अध्यक्षता सुनिता यशवंत टावरे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज में महिलाओं को सम्मान दिलाया है। महिला को परिवार की मुखिया बनाया है। महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। बच्चों के जन्म लेने से लेकर उनके बड़े होने तक कई योजनाएं दी गई है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनाकर उनको लागू भी किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं की बदौलत आज समाज में महिलाएं आगे बढ़ी है। स्कूल और शिक्षा से संबंधित भी कई योजनाओं का महिलाएं लाभ उठा रही है। श्रमिक कार्ड के जरिए भी महिला मजदूरों को और उनके बच्चों की शादी के लिए अनुदान दिया जाता है। ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा तक हर क्षेत्र में महिलाएं आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों को पूरा देश स्वीकार कर चुका है हर प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों में आस्था जता रहे हैं।इस बार भी केंद्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा विधायक महेश चौगुले, शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, पूर्व नगर सेवक व विरोध पक्ष नेता यशवंत टावरे आदि भारी संख्या में महिला पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट