
हुक्का पार्लर में हुक्का पीना पड़ा महंगा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 07, 2024
- 329 views
नशेडियों की 31 मोटरसाइकिल जब्त
भिवंडी।। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर के विभिन्न क्षेत्रों पर बड़े पैमाने पर हुक्का पार्लर संचालित है। इन हुक्का पार्लरों पर युवकों की भारी भीड़ जमा होती है और हुक्का पार्लर मालिकों द्वारा युवाओं के लिए हर प्रकार का नशा उपलब्ध करवा रहे है। जिसके कारण युवाओ की एक बड़ी संख्या नशे की लत का शिकार हुई है। भिवंडी शहर व ग्रामीण पुलिस अधिकारियों के हस्तांतरण के बाद नये पुलिस अधिकारियों द्वारा एक बार फिर ऐसे हुक्का पार्लरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। एक ऐसे ही कार्रवाई में तालुका पुलिस ने पोगांव स्थित एक हुक्का पार्लर पर छापामार कार्रवाई की और हुक्का पी रहे लोगों की दो चकिया वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया की इस कार्रवाई में कुल 31 वाहन जब्त किये गये है।
पुलिस के मुताबिक भिवंडी शहर महानगर पालिका क्षेत्र के पोगांव गांव में बी.बी.ए. चाइनीज कॉर्नर में अवैध रूप से हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। नवनियुक्त पुलिस उप अधीक्षक राहुल झाल्टे को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादासो एडके तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देश दियें, तदुपरांत वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादासो एडके व उनकी पुलिस टीम में रात में हुक्का पार्लर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। इस कार्रवाई में हुक्का पार्लर चला रहे अर्जुनाली पडघा निवासी अली शफीक पटेल, हुक्का पार्लर में काम कर रहे 2 नौकर सहित 31 ग्राहकों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। वही पर पुलिस ने पहली बार हुक्का पार्लर में हुक्का पीन आऐ ग्राहकों की 31 मोटरसाइकिलें जब्त कर पुलिस थाना में जमा कर लिया है। वाहन जब्तीकरण करने से हुक्का मालिक व हुक्का पीने वाले ग्राहकों में हड़कप मचा हुआ है।
रिपोर्टर