अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

भिवंडी।। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नॅशनल ह्यूमन राइट्स अँड ह्यूमेनिटेरियन फेडरेशन महाराष्ट्र की तरफ से महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम बंजारपट्टी नाका स्थित बारादारी हाॅल में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राबिया गर्ल्स हायस्कूल की प्रिंसिपल तबस्सुम नियाज अहमद मोमिन ने किया ।

मुख्य अतिथि के रूप में भिवंडी यातायात पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनिष पाटिल,इंदिरा गांधी स्मृति हॉस्पिटल की अधीक्षक डॉ.माधवी निखिल खराडे (पंडारे),वरिष्ठ समाजसेवक अब्दुल लतीफ बाबा.सोशल एक्टिविस्ट काॅम्रेड नेता डाॅ.काॅ.विजय कांबले,आर एस पी ऑफिसर अकबर पिंजारी आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को ट्रॉफी व सम्मान पत्र दे कर सम्मनित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नॅशनल ह्यूमन राईट्स अँड ह्यूमेनिटेरियन फेडरेशन महाराष्ट्र के अध्यक्ष अब्दुल जब्बार शेख ने आये हुए सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वही पर महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष इकबाल सिद्दीकी ने संगठन की तरफ से किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी॥

कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुष के साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है।महिलाओं को बराबरी का हक दिया जा रहा है। प्रत्येक महिला सम्मान की हकदार है, महिलाओं की सम्मान की शुरुआत हमें अपने घर से करने की जरूरत है। कार्यक्रम के अंत में अब्दुल रहमान रिजवी (उपाध्यक्ष महाराष्ट्र) ने सभी का शुक्रिया अदा किया। इस कार्यक्रम में सैफ शेख (सचिव महाराष्ट्र),जाकिर हुसैन मोमिन (अध्यक्ष ठाणे),अयाज अन्सारी (उपाध्यक्ष ठाणे),मुजाहिद शेख, (अध्यक्ष मेडिकल सेल भिवंडी),ॲड.अरबाज शमशाद मोमिन,(सलाहकार),अनस अन्सारी (उपाध्यक्ष) सय्यद अली. उस्मान शेख ,जावेद खान मौजूद थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन सज्जाद अख्तर सर ने किया था।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट