राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पुलिस बल तैयार

भिवंडी।। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की पूर्व से पश्चिम तक चल रह भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 मार्च को भिवंडी तालुका में प्रवेश कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा के स्वागत की तैयारियां शुरू की है तो वहीं पर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा सावधानियों के लिए कमर कस लिया है। 

बतादें कि यह यात्रा दोपहर 2:00 बजे पालघर जिले से भिवंडी तालुका में पहुंचेगी और महापोली, नदीनाका, शेलार होते हुए भिवंडी शहर स्थित स्व.आनंद दिघे चौक पर शाम 5:00 बजे पहुंचेगी और चौक के पास एक सभा आयोजित किया गया है। सभा के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा ग्रामीण क्षेत्र के सोनाले ग्राम पंचायत के खेल मैदान में रुकेगी और 16 मार्च की सुबह वहां से ठाणे शहर की ओर प्रस्थान करेगी। 

इस यात्रा के अवसर पर सड़क पर विभिन्न स्थानों पर और ठहरने के स्थानों पर उचित पुलिस व्यवस्था की गई है। ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में 70 महिला पुलिस, 430 पुरुष पुलिस, 6 महिला पुलिस उपनिरीक्षक,36 पुलिस उप निरीक्षक और 9 पुलिस निरीक्षक सहित सुरक्षा के लिए रायगढ़, रत्नागिरी जिले से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस सुत्रों ने बताया कि भिवंडी पुलिस उपायुक्त क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किये जायेगें और इसके लिए योजना बनाई जा रही है। भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन क्षेत्र में जहां यात्रा रूकेगी वहां विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। इस प्रकार की जानकारी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दादोसा एडके ने दी है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट