देश की 90 प्रतिशत दलित -आदिवासी-बहुजन समाज की जनता को भाजपा ने विकास से दूर रखा - राहुल गांधी

भिवंडी।। देश की 90 प्रतिशत आदिवासी-बहुजन समाज की जनता सहित अल्पसंख्यक समाज को विकास से कोसों दूर रखकर बीजेपी ने अन्याय किया है। देश के किसी भी बड़े उद्योग में अथवा बड़े मीडिया में काम करते हुए इस समाज के लोगों को नहीं देखेंगे। यह सबसे बडा दुर्भाग्य है। इस प्रकार का आरोप राहुल गांधी ने भिवंडी के स्वं. आनंद दिघे चौक पर नागरिकों को संबोधित करते हुए लगाया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुक्रवार शाम भिवंडी पहुंची। मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान माह शुरू होने के बावजूद दोपहर जुमा की नमाज के बाद तीन बजे से ही आनंद दिघे चौक पर सैकड़ों मुस्लिम कार्यकर्ता धूप में खड़े रहे।इस चौक सभा स्थल पर भिवंडी महानगर पालिका के सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त सुनील भालेराव महात्मा गांधी की वेशभूषा में खड़े थे और उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस यात्रा के मौके पर पूरे भिवंडी शहर में उत्साह का माहौल था। कांग्रेस सहित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार गट), शिवसेना ( उद्धव बाला साहेब ठाकरे गट) और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी का स्वागत किया। यह न्याय यात्रा पालघर जिले से आंबाडी में प्रवेश किया। महापोली, नदीनाका, शेलार, वंजारपट्टी नाका, बागे फिरदौस पर इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। स्वं आनंद दिघे चौक पर फूलों की वर्षा कर राहुल गांधी का स्वागत किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और महिला मजदूरों शामिल हुई थी।स्वं.आनंद दिघे चौक पर आयोजित चौक सभा में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने इलेक्ट्रोल बांड के माध्यम कंपनियों से करोड़ों रुपये रंगदारी के रूप में वसूला। देश के 20 से 25 बड़े उद्यमियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया और  आम जनता का शोषण किया है। देश में छोटे उद्योगों को भाजपा ने बहिष्कृत कर दिया है। पॉवर लूम व्यवसाय को पूरी तरह से नजर अंदाज किया है। इसलिए लाखों मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत आ गयी है। कांग्रेस देश में जाति जनगणना को लेकर अड़ी हुई है। आर्थिक के आधार पर जनगणना होनी चाहिए। अब बीजेपी की तानाशाही तोड़ने का समय आ गया है। 

इस न्याय यात्रा में पूर्व पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खान,विश्वजीत कदम, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, ठाणे जिला ग्रामीण अध्यक्ष दयानंद चोरघे, शहर अध्यक्ष राशिद ताहिर मोमिन, डाॅ. नूर अंसारी, तारिक फारूकी सहित कांग्रेस पार्टी के कई पूर्व नगरसेवक व पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट