अबकी बार 400 पार के नारे के साथ फिर से भिवंडी के सांसद को भारी मतों से विजयी बनाये- डॉ. संजय पांडेय

भिवंडी।। महाविजय 2024 अबकी बार 400 पार अभियान के अंतर्गत भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में एवं भिवंडी भाजपा उ.भा.मो. शहर जिलाध्यक्ष मंगेश यादव के नेतृत्व में फेनापाड़ा में बैठक आयोजित की गई थी l इस बैठक में डाॅ. संजय पांडेय ने जिल्हा कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा की देश में फिर से कमल खिलाना है और नरेन्द्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है। इसके साथ ही "गांव चलो अभियान " अंतर्गत फेना पाडा, मानसरोवर परिसर में पूर्व नगरसेवक श्याम अग्रवाल जी के सुपुत्र केशव अग्रवाल के सहयोग से लाभार्थी से जनसंपर्क किया गया। साईनगर स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ व रामकृष्ण गौशाला का दर्शन कर लोगो को मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगो को गुड्डी रावत और मुकेश चौबे के नेतृत्व में दी।

डॉ.संजय पांडेय भण्डारी चौक पर भी लाभार्थियों से मिलने पहुंचे। यहां स्थानीय पूर्व नगरसेवक व विरोधी पक्ष नेता यशवंत टावरे ने उनका स्वागत करते हुए घर घर पर लाभार्थियों से मिलवाया। इसके साथ साथ भिवंडी पश्चिम विधानसभा के विधायक महेश चौघुले के कार्यालय पर भाजपा भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल के साथ मिलकर आने वाले चुनाव पर उत्तर भारतीयो की अहम भूमिका पर चर्चा करके कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस बैठक में उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव चिराग गुप्ता, महासचिव प्रद्युम्न शुक्ला, उपाध्यक्ष नीरजा मिश्रा, सचिव एडवोकेट बिंदु दुबे सहित  भिवंडी पूर्व विधानसभा चुनाव प्रमुख संतोष शेट्टी, जिला महासचिव विशाल पठारे, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मोहन कोंडा, प्रसिध्दी प्रमुख पी.डी. यादव ,समाजसेवक केशव अग्रवाल, मनोज सिंह , विनोद यनगंदला, अर्जुन सब्बानी के साथ उत्तर भारतीय मोर्चा के महासचिव कृष्ण हलवाई, रामनारायण सोनी, धीरेंद्र पाल  उपाध्यक्ष मुकेश चौबे, विनोद मोरया, राकेश पाल, सुभाष पासवान,  सचिव मनिष यादव , रामकरण पाल सहित अन्य पदाधिकारी और भारी संख्या में महिला-पुरूष कार्यकर्ता, जिला समिति, मंडल समिति और भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट