शराब के धंधे में संलिप्त पूर्व मुखिया 18.345 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

"अपराधी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा- थाना अध्यक्ष"


संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट 

कुदरा(कैमूर)- थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र से शराब के धंधे में संलिप्त सकरी पंचायत के पूर्व मुखिया को 18.345 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी। संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार के द्वारा बताया गया, कि थाना प्रशासन द्वारा नशे व नशेड़ियों के साथ ही अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त, लोगों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में बीते दिन गुप्त सूचना मिली थी, कि ग्राम सकरी स्थित न्यू कुदरा स्टेशन के दक्षिण पश्चिम सरकारी मोटर पंप चैंबर में, त्यागी नाम का लड़का जो सकरी का है उक्त चैंबर में छुपाकर शराब का कारोबार करता है। सूचना की पुष्टि पर घटनास्थल पर पहुंच कर देखा गया तो ताला बंद था। जब उक्त चैंबर के चाबी के बारे में पता किया गया,तो सकरी पंचायत के पूर्व मुखिया सिकंदर साह पिता स्व. विश्व नाथ साह ग्राम- सकरी, थाना- कुदरा, जिला कैमूर के यह चाबी होने की पुष्टि पर, पूर्व मुखिया के द्वारा चाबी थाना प्रशासन को सौंपा गया।जिन्हें कब्जे में लेकर उक्त चैंबर का ताला, प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के समक्ष खोला गया। जिसमें विभिन्न कंपनियों के 18.345 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। जिस जुर्म में, पूर्व मुखिया को गिरफ्तार किया गया,मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। गलत कोई भी हो बख्शा नहीं जायेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट