
दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा के दो मामले दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 19, 2024
- 246 views
भिवंडी।। शहर के दो अलग अलग क्षेत्रों दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा के दो मामले प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में 12 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट करने मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। किन्तु किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक पहली घटना निज़ामपुरा पुलिस स्टेशन सीमा अंर्तगत तलावली नाका कांबे रोड़ स्थित सुनिल पाटिल की चाल में रहने वाली मधू नागराज कोरे (28) ने दर्ज कराया है कि कर्नाटक के कुलबेर्गी, नवजीवन नगर के रहने वाले नागराज कोरे से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से उसकी सासू कुसुमावती आणाप्पा कोरे और उसका पति नागराज कोरे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते और उसके साथ मारपीट करते। जिसे तंग आकर वहां अपने मायके भिवंडी आकर दोनों के खिलाफ निज़ामपुरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने उसके पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरी घटना में ईदगाह झोपड़ पट्टी क्षेत्र की विवाहिता महिला शाबाना सुलेमान अंसारी ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है कि उसके पति सुलेमान अंसारी, सासू रेहाना खातून अंसारी, ससूर सोहराब अंसारी, जेष्ठ इरफान अंसारी, फरान अंसारी, देवर नुमान अंसारी, हाफिज अंसारी, जेठानी मेहजबीन इरफान अंसारी आयशा खातून अंसारी और हाजिम अंसारी सब मिलकर पिरानी पाडा के रहते घर में छोटे छोटे कारणों में ताना मारते और शाबाना अंसारी के दोनों बच्चों को आगे कर संभालने के लिए कहते। यही नहीं उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता। उसके पति सुलेमान ने कहा की तूझे तलाक दूंगा। इस प्रकार की धमकी देकर शाबाना के साथ मारपीट की गई। जिसकी शिकायत उन्होंने शांतिनगर पुलिस थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने उसके ससुराल पक्ष के पति समेत 10 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 (अ),323,504,506,34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक शीतल लोमटे कर रही है।
रिपोर्टर