जब्बार कंपाउड में पार्क कार जलकर खाक

भिवंडी।। भिवंडी शहर महानगर पालिका क्षेत्र अंर्तगत जगह जगह कचरें का अंबार लगा हुआ है। पालिका प्रशासन द्वारा कई दिनों तक कचरा नहीं उठाने के कारण नागरिक अब इन कचरा के ढेर में आग लगाकर नष्ट्र कर रहे है। जब्बार कंपाउड में एक ऐसे ही कचरें की ढेर में आग लगी हुई थी। दोपहर के समय तेज हवाओं का झोंका चल रहा था। जिसके कारण आग धीरे धीरे अपना विकराल रूप धारण कर लिया। इस कचरे की ढेर के पास कई दिनों से एक कार पार्क थी। आग ने इस कार को अपने चपेट में ले लिया। देखते - देखते कार आग के गोले में परिवर्तित हो गई। कार में आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कप मच गया। यह कार किसकी थी अभी इसका पता नहीं चल सका है। खबर लिखने तक घटना स्थल पर दमकल की कोई भी गाड़ी नहीं पहुंची थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट