ब्रज गौ सेवा संस्था द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

भिवंडी।। शहर के कल्याण रोड़ स्थित दांडेकर वाडी मंगल मूर्ति हाॅल में ब्रज गौ सेवा संस्था द्वारा होली मिलन का समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित होकर एक दूसरे को अबीर - गुलाल का टीका लगाते हुए होली की बधाई दी और होली का उत्सव मनाया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक  बजरंग देव तिवारी ( मुरारी महाराज) ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। हमें रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए और परस्पर प्रेम एवं सद्भावना का परिचय देना चाहिए। रगों की तरह आपस में मिल कर रहने का संदेश देती है। होली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जायेगा ताकि आपसी भाई चारा कायम रहे। यह हमारी संस्कृति की पहचान है। आनंद के साथ होली मना कर भारतीय संस्कृति को कायम रखने का प्रयास संस्था के द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष व संस्थापक बजरंग देव तिवारी ( मुरारी महाराज), सचिव गुरू नाथ अंन्ना, खजिनदार दिलीप गुप्ता के साथ साथ रामकृष्ण झा, राम शंकर सोनार, अंबिका पांडे, सुजित गुप्ता,सुनिल सिंह, उमेश गुप्ता, कल्लू, शिवा, योगेश,गुलाब,निलम अग्रवाल, संतोष राहुल, प्रमोद व कपिल मिश्रा के आलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट