चंदा दो धंधा लो इलेक्टोरल ब्रांड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला

टोपी पहनने से किसी का धर्म नष्ट्र नहीं होता है - जितेन्द्र आव्हाड


भिवंडी।।  भिवंडी शहर के खडूपाडा में राकांपा शरद चंद्र पवार गट की ओर से महाविकास आघाडी प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा की पहली जनसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में लोगों का जन सैलाब उमड़ पडा था। हालाकि भिवंडी राकांपा के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की थी। किन्तु कार्यकर्ताओं का हुजूम देखकर यह बैठक जनसभा में परिवर्तित हो गई थी। इस कार्यक्रम के आयोजक भिवंडी राकांपा शहर अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू ने पूर्व मंत्री व राकांपा प्रवक्ता जितेन्द्र आव्हाड और इंडिया गठबंधन के भिवंडी लोकसभा प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा को फुलों की माला पहना कर स्वागत व सत्कार किया।

देश की जनता सिर्फ टैक्स भुगतान करने की मशीन : ::::

भिवंडी शहर राकांपा अध्यक्ष शोहेब खान गुडडू ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया महाविकास आघाडी के भिवंडी प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा लोगों के दिलों में है। पवार साहेव व जितेन्द्र आव्हाड ने भिवंडी की सीट राकांपा को मिले, इसके लिए कडी मेहनत की है। देश आज बेरोजगारी व नशे की ओर जा रही है। महंगाई और भष्ट्राचार बढ़ा है। जनता सिर्फ टैक्स का भुगतान करने वाली मशीन बन गई है। शहर का पॉवर लूम उद्योग आज मंदी के दौर से गुजर रहा है। मजदूर किसान सब बेहाल है। बिजली का बिल बढ़कर आ रहा है। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। टोरेंट पॉवर का एग्रीमेंट भाजपा की सरकार 2027 तक बढ़ा दी है। जिसके कारण कंपनी मनमानी कार्यभार चला रही है। धामणकर नाका तक मेट्रो का काम को रोक दिया गया है। वंजारपट्टी नाका से घूम कर कल्याण तक जाने की मांग की जा रही है। बच्चों की शिक्षा व स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध करवाने में भाजपा सरकार पूरी से नाकाम साबित हुई है। लोगों को धमकिया आ रही है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। 

सबसे फेलियर सांसद कपिल पाटिल

इस जनसभा को भिवंडी लोकसभा सीट के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा कार्यकर्ताओं का स्वागत नमस्ते व सलाम वालेकुम करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा की इस लोकसभा सीट पर पहली बार जनसभा का आयोजन किया गया है। महाविकास आघाडी ने भिवंडी निर्वाचन सीट राकांपा के खातेमें दी है। टोरेंट पॉवर सबसे बडी समस्या है। शहर 60 से 90 प्रतिशत लोग इसका अंजाम भुगतान रहे हैं। आईजीएम अस्पताल जिला अस्पताल बनना चाहिए था। भाजपा सांसद व मंत्री ने 35 हजार करोड़ रूपये का काम किये है। वह उनकी टक्केवारी का हिसाब है। काम कहा हुआ है वें दिखाते नहीं है। सबसे फेलियर सांसद कपिल पाटिल है। धर्म के नाम पर भाजपा पिछले दस वर्षो से वोट मांग रही है। ईडी सीबीआई जैसे केन्द्रीय जांच एजेंसियां सरकार की कठपुतली है। इंडिया आघाडी जीती तो आगे तभी चुनाव होगा। नहीं तो देश में चुनाव नहीं होने वाला है। मनपा अधिकारियों व पुलिस वाले लोगों को बुलाकर धमकियां दे रहे है और लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं। 

आश्विन जोशी की बदली क्यों हुई मंत्री जी को बताना चाहिए

राकांपा के पूर्व मंत्री व प्रवक्ता जितेन्द्र आव्हाड ने उर्दू में सलाम बोलते हुए कहा कि मुझे भिवंडी शहर में क्या करना है। वह मुझे पता है इसलिए बाल्या मामा को लाया हूं। कपिल पाटिल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अलीबाग, बुलेट टैन, समद्धि मार्ग से पैसा लाया है। सब जांच होगी। बाल्या मामा का नाम का ऐलान होते ही 4 पोखलन उनका गोदाम तोड़ने के लिए पहुंच गई। तुम्हारे गोदाम हर कानून का दायरे पार करके बने हुए है क्या ? आश्विनी जोशी की बदली क्यो हुई ? इसके बारे में मंत्री जी को बताना चाहिए। मंत्री जी खान, सैय्यद, पठान से दोस्ती नहीं करते है उन्होंने गोदाम व लूम मालिकों के लिए किसी प्रकार की मदद नहीं की। अमित शाह मुसलमानों का आरक्षण रद्द करने की बात करते है। उन्हें नहीं पता की देश सभी धर्मों के लोगों का है। जो व्यक्ति कोई काम नहीं करता वह हिन्दू मुस्लिम का झगड़ा लगाने का काम करता है। अमित साह ने 15 लाख को चुनावी जुमला बताया। अमित शाह ने खुद मोदी को झूठा बोला है। स्मृति इरानी कभी गैस पर बात नहीं करती।उनकी जैसी एक्टिग हमारी महिलाएं नहीं कर सकती है। पिछले दस सालों में महंगाई तीन गुना बढ़ा है। एक भी वादा सत्तारूढ़ पार्टी ने पूरा नहीं किया है। दिल्ली के दंगो के बाद किसके घर जले, सब को पता है। 10 साल तक लोगों को बेवकुफ बनाया गया। हफ्ता कौन वसूल करता है। उसकी गैंग बहुत बुरी है। भिवंडी को मुंब्रा बनाऐगे, रास्ते अच्छे होगें। मोहमद अली मार्केट के बाद सबसे बड़ी मार्केट मुंब्रा में बनी है। आज 11 बैक है। 20-21 एटीएम मशीन है। भाजपा सक्लुजेम मिटाने की कोशिश करती है। मणिपुर के बहनों पर अत्याचार हुए तो वहा से मीडिया गायब हो गया। यह देश इंदिरा गांधी है। जिन्होंने अमेरिका को ललकारा था। भाजपा में हिन्दू संस्कृती नहीं है।

मोदी को टोपी पहनाई गई उन्होंने मना कर दिया। टोपी पहनने से किसी का धर्म नहीं नष्ट होता है। देखों मै टोपी पहन रहा है। मेरा कहा धर्म नष्ट हुआ। इलेक्टोरल ब्रांड दुनिया का सबसे बड़ा कांड है। चंदा दो धंधा लो। ठाणे जिले में दो काम हुए जिसमें हजार करोड़ों का धंधा हुआ। एसबीआई के वकील हारिश साल्वी एक दिन के लिए एक करोड़ रूपये फीस लेते है। बैंक में जनता का पैसा जमा होता है। 

मंच पर लगे पोस्टर बैनर को लेकर भिवंडी राकांपा अध्यक्ष व कार्यक्रम के आयोजक शोहेब खान गुडडू को नसीहत देते हुए कहा कि हम इंडिया गठबंधन के साथी है। इसलिए गठबंधन के सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं का फोटो होना चाहिए। कुछ लोग पैसा बांट रहे हैं। किन्तु मुसलमान अपना इमान नहीं बेचता है अल्हा सब देख रहा है। उन्हें जन्नत नसीब नहीं होगी। गुजरात में सबसे बड़ा ड्रग्स का कारोबार चलता है। तीन हजार करोड़ की वहां ड्रग्स पकड़ी जाती है। कोरोना वायरस की दवा बनाने वाली कंपनी से 85 करोड़ चंदा लिया गया। मुसलमानों से सर्टिफिकेट मांगा जाता है। पाकिस्तान बटवारों में यही लोगों ने कहा था कि भारत देश हमारा है। हम इसी देश में रहेगें। अनेका में एकता यही इस देश की विशेषता है।

इस अवसर पर राकांपा शरद चंद्र पवार गट के भिवंडी पालिका के पूर्व नगरसेवक, हलीम अंसारी, मतलूब खान,इमरान वली खान,आरिफ खान, नसरूल्ला उर्फ बहत्तर भाई, याकूब भाई, मुमताज अंसारी, साजिद मोमिन, मलिक खान, शाहजहा मेडम, सुरेश पाटिल,भिवंडी पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष तुफैल फारूकी, जकी महबूब अंसारी, एडवोकेट यासीन मोमिन, रसूल खान, सहित भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट