भिवंडी सपा विधायक रईस शेख ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पार्टी कार्यकर्ताओं से थे नाराज

भिवंडी।। भिवंडी पूर्व विधानसभा के सपा विधायक रईस कासम शेख ने पार्टी कार्यकर्ताओं व आपसी गुटबाजी से नाराज होकर सपा से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी को सौंप है। यह खबर मिलते हुए सैकड़ों महिला पदाधिकारियों ने कोणार्क आर्केड स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय पहुंचकर इस्तीफे का विरोध प्रदर्शन किया और रईस भाई आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है। इस प्रकार की नारेबाजी भी की है। दिलचस्प बात यह है कि रईस कासम शेख ने अपना दफ्तर भी बंद कर दिया है। 

भिवंडी शहर में सपा विधायक रईस शेख ने आम गरीब व महिलाओं के लिए विशेष काम किये है। जिसके कारण उनके समर्थन में महिलाओं की भावनाएं प्रबल है। सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने कार्यालय के बाहर इकट्ठा होकर एक ही नारा लगाया कि रईस शेख को इस्तीफा हम नहीं देने देंगे और अगर उनका इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार किया तो हम सब महिलाएं रास्ता रोको आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतर कर इसका विरोध किया जायेगा। इस बीच विधायक रईस शेख के इस्तीफे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है लेकिन समाजवादी पार्टी में उत्तर भारतीय मुसलमान और महाराष्ट्र के मुसलमान के बीच एक अलग विवाद सामने आया है। शहर अध्यक्ष रियाज आजमी और विधायक रईस शेख में पिछले दो वर्षो से वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके कारण विधायक शेख ने पार्टी व अपने विधायकी पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। इस प्रकार की चर्चा शहर में व्याप्त है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट