
ज़मीन विवाद के कारण चचेरे भाईयों में मारपीट 5 नामजद के खिलाफ केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 22, 2024
- 213 views
भिवंडी।। भिवंडी के पिंपलास सांरग गांव में पुश्तैनी जमीन को लेकर चचेरे भाईयों में जमकर मारपीट होने की घटना हुई है। अर्जुन सावन पाटिल की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने इस मामले में पांच नामजद लोगों के विरूद्ध आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पुलिस के अनुसार अर्जुन सावन पाटिल व चंद्रकांत पाटिल की पिंपलास, सांरग गांव में पुश्तैनी जमीन है। इस जमीन पर दोनों चचेरे भाईयों ने अपना अपना मकान बनाया है। किन्तु दोनों मकानों के बीच खाली जगह ना रखने के कारण दोनों चचेरे भाइयों में इसको लेकर विवाद चल रहा है। अर्जुन पाटिल कल दोपहर 2 बजे के दरमियान अपने घर पर जा रहे थे। इस दरमियान चंद्रकांत पाटिल ने तंज कसते हुए कहा कि मकान बनाते समय थोड़ी सी जगह नही छोड़ी। इसके लिए इन्हें भोगना पड़ेगा। जिसके बाद दोनों में झगड़ा होने लगा। इस दरमियान चंद्रकांत पाटिल के लड़के बिक्री चंद्रकांत पाटिल, कुणाल चंद्रकांत पाटिल और कृष्णा गजानन पाटिल, प्रदिप बृहस्पति पाटिल ने मिलकर शिकायतकर्ता अर्जुन पाटिल और उनके सगे भाई भीम के ऊपर जानलेवा हमला किया और कृष्णा पाटिल ने कोई धारदार हथियार में वार कर जख्मी कर दिया है। नारपोली पुलिस ने इस मामले में शिकायत के बाद पांच नामजद के खिलाफ आईपीसी की धारा 326,323,141,143,147,149 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक सायली शिंदे कर रही है।
रिपोर्टर