जिला बदर के बाद भी जिले की सीमा में घूम रहा तड़ीपार गिरफ्तार

भिवंडी।। शहर के विभिन्न आपराधिक घटनाओं में लिप्त होने के कारण भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार नदिया पार शांतिनगर निवासी ग़यासुद्दीन असगर अली खान को शांतिनगर पुलिस ने 18 महीने के लिए ठाणे, पालघर, मुंबई व मुंबई उप शहर से 28‌ नवंबर 2023 से जिला बदर करते हुए तड़ीपार कर दिया था। किन्तु आरोपी ग़यासुद्दीन असगर अली खान कल पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के इजाज़त बिना ही जनता ब्युटिक के सामने सार्वजनिक सड़क पर घूम रहा था। जिसकी जानकारी मिलने पर भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वही पर शांतिनगर पुलिस ने क्राइम ब्रांच पुलिस के पुलिस हवलदार रंगनाथ श्रीधर पाटिल की शिकायत पर आरोपी गयासुद्दीन खान के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 के कलम 142 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच शांतिनगर पुलिस कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट