महायुति के उम्मीदवार कपिल पाटिल की प्रचार रैली में नागरिकों की भारी भीड़

भिवंडी। भिवंडी लोकसभा सीट के महायुति उम्मीदवार केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल के प्रचार रैली का आयोजन भिवंडी पूर्व व भिवंडी पश्चिम दोनों विधानसभाओं में एक साथ किया गया था। सुबह साईबाबा मंदिर परिसर से रैली की शुरुआत हुई जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर दोपहर में कामतघर परिसर में पहुँची और शाम के समय यह रैली अंजूर फाटा,भंडारी कंपाउंड होते हुए शिवाजी चौक पर पहुँची, जहां पर समापन हुआ। टेमघर पाड़ा,भादवड़ गांव, टेमघर गांव, नवी बस्ती, कल्याण रोड, पद्मानगर में स्थानीय नागरिकों ने रैली का जोरदार स्वागत किया अनेक स्थानों पर क्रेन की मदद से 500 किलो वजनी फूल की मालाऐ पहनाकर कपिल पाटिल का स्वागत किया गया तो कई स्थानों पर प्रचार रैली पर जेसीबी से फूल बरसाऐ गये।

 भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के महायुति के प्रत्याशी कपिल पाटिल ने प्रचार के दरम्यान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भिवंडी लोकसभा क्षेत्र का पूरा माहौल मोदी‌ मय हो गया है और इसका नतीजा 20 मई को होने वाले मतदान में देखने को मिलेगा।‌ दोनों विधानसभा क्षेत्रों में इस बार भारी मतो से आगे रहेगें। इस प्रकार का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है। इस बार लोग तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले दस वर्षों में अधिकांश विकास काम पूरे कर लिये गये है बाकी बचे काम आने वाले वर्षों में पूरा कर लिया जायेगा। शाहपुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जल जीवन मिशन अंर्तगत जलापूर्ति विभाग द्वारा काम शुरू है और बहुत जल्द 105 गांवों को शुद्ध पानी मिलेगा। कल्याण में जनसंख्या वृद्धि के कारण रेलवे की आवृत्ति बढ़ाने की मांग का समाधान हो गया है। परन्तु जो कुछ नहीं किये वह आज आलोचना कर रहे है कि पिछले 10 वर्षों में क्या काम हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी कपिल पाटिल सहित शिवसेना के उपनेता प्रकाश पाटिल, विधायक महेश चौघुले, भाजपा शहर अध्यक्ष हर्षल पाटिल, पूर्व अध्यक्ष संतोष शेट्टी, मनसे लोकसभा अध्यक्ष शैलेश बिडवी, स्थानीय पूर्व नगरसेवक मदन बुवा नाईक, बालाराम चौधरी के आलावा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी व कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट