
चचेरे भाई ने शादी का प्रलोभन देकर किया दुष्कर्म
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 13, 2024
- 236 views
भिवंडी। भिवंडी शहर की रहने वाली एक 20 वर्षीय लड़की को उसके चचेरे भाई द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना घटित हुई है जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवा दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता की मां ने भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मुंबई के रहने वाले इसाम इम्तियाज़ हासमी ( 20) और इसरार हासमी (47) के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक भिवंडी इलाके में रहने वाली 20 साल की एक लड़की को मुंबई के रहने वाले उसके चचेरे भाई ने शादी का प्रलोभन दिया और उसके साथ बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया और फिर उसका गर्भपात भी करा दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2),(|),(|),(N),313 सहित पोक्सो 4,8,12 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक पोपट कर रहे है।
रिपोर्टर