
बच्चा चोरी के शक में महिला को नागरिकों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
- अरविंद मिश्रा 'निर्भीक'
- May 16, 2024
- 168 views
उल्हासनगर : कैंप एक मे बच्चा चोरी के शक में नागरिकों द्वारा एक महिला को पकड़ा गया है और उसके साथ की अन्य महिलाएं फरार हो गई। ऐसी खबर सुनते ही विधायक कुमार आयलानी और अमित वाधवा मौके पर पहुंचे व आरोपी महिला को उल्हासनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
कैंप 1 में इंदिरा नगर में तेजुमल चक्की के पीछे तीन महिलाएं एक बच्चे को बिस्किट खिला रही थी साथ ही एक सफेद पाउडर भी खिला रही थीं। जिससे वहां पर मौजूद लोगों को शक हुआ कि यह पाउडर कैसा है। जब कुछ लोग महिलाओं से पूंछताछ कर रहे थे तो वह दक्षिण भारत की भाषा बोल रही थी इससे लोगों को शक हुआ कि वह बच्चा चुराने वाली महिला हैं। बातचीत के बीच दो महिलाएं वहां से भाग निकली और एक महिला पकड़ी गई जिससे लोगों का शक और गहरा गया।
सूचना मिलते ही शहर के विधायक कुमार आयलानी व भाजपा कार्यकर्ता अमित वाधवा भी वहां पहुंचे। महिला से पूंछताछ में वह केवल दक्षिण भारतीय भाषा ही बोल रही है और लोगों की यहां के लोगों की भाषा भी नही समझ पा रही थी। फिलहाल उसे उल्हासनगर पुलिस की गिरफ्त में दिया गया है जहां दुभाषिये के जरिये उससे जानकारी ली जाएगी। वहीं फरार हुए महिलाओं की भी खोज पुलिस द्वारा शुरु की गई है।
कुमार आयलानी ने कहा कि अगर इस तरह की संदिग्ध महिलाएं किसी को दिखाती हैं तो वह 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दे तथा अपने बच्चों का ख्याल रखें। इस घटना पर पकड़ी गई महिला के पास काफी बड़ी मात्रा में लोग एकत्र हो गए वहीं यह तभी साफ हो सकेगा जब किसी दुभाषिये के जरिए महिला से पूंछताछ होगी और खिलाए जा रहे सफेद पाउडर की जाँच की जाएगी।
रिपोर्टर