
भिवंडी भाजपा द्वारा जितेन्द्र आव्हाड के फोटो पर जोडो मारो आंदोलन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 30, 2024
- 382 views
भिवंडी। स्कूली पाठ्यक्रम में मनुस्मृति को शामिल करने का विरोध करने म्हाडा गये राकांपा शरदचंद्र पवार गट नेता जितेन्द्र आव्हाड ने विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर फाड़ दी। इस घटना के बाद पूरे महाराष्ट्र में आव्हाड को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी पूरे प्रदेश में आन्दोलन करने के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिये है तदुपरांत आज गुरुवार सुबह ही भिवंडी शहर भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल के नेतृत्व में बीजेपी शहर कार्यालय के सामने राकांपा नेता जितेन्द्र आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो पर जूतों मारकर अपना गुस्सा जाहिर किया है भिवंडी शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल ने कहा की जितेन्द्र आव्हाड द्वारा किया गया यह कृत्य बहुत बड़ा है। इसलिए केस दर्ज इन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। कांग्रेस और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के दौरान बाबासाहेब का नाम लेकर आम लोगों की प्रतिष्ठा में जहर घोलने का काम करने वाले जितेंद्र आव्हाड इस कुकृत्य के बाद वे चुप क्यो है। इस आन्दोलन में भाजपा विधायक महेश चौगुले,पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी,भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष शाम भोईर, शहर महासचिव राजू गाजेंगी, निष्काम भैरी, कल्पना शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारी सहभागी हुए थे।
रिपोर्टर