किसानों का हक दिलाने के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष करूंगा-- सुधाकर सिंह

कैमूर -  किसानों के हक एवं अधिकार के संसद से सड़क तक संघर्ष करूंगा ये बातें किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर एवं भारतीय किसान यूनियन कैमूर के द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह में बक्सर संसदीय क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह के द्वारा कहा गया।राधे कृष्णा पैलेस भभुआ में किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर के द्वारा बक्सर के नव निर्वाचित सांसद सुधाकर सिंह के शानदार जीत पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। सम्मान समारोह की अध्यक्षता मुखिया श्रवण पटेल एवं संचालन पशुपति नाथ सिंह महासचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने किया। सम्मान समारोह में कैमूर जिले के कई गांवों में आए किसानों को संबोधित करते हुए सांसद सुधाकर सिंह ने कहा मेरी जीत किसान आंदोलन को समर्पित है उन्होंने ने कहा बक्सर लोकसभा चुनाव में किसानों ने जाति धर्म से अलग हटकर मतदान किया।



सांसद ने कहा मैं किसानों की मुआवजा मंडी कानून एमएसपी गारंटी कानून उर्वरक की समस्या के लिए किसानों के साथ रहुंगा। सुधाकर सिंह ने कहा मैं भले ही चुनाव जीतकर देश के सबसे बड़े पंचायत का हिस्सा हो गया हूं। उन्होंने ने कहा किसानों के लिए वही सुधाकर सिंह हूं। उन्होंने ने कहा आपकी के लिए संघर्ष करता था करता रहूंगा। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने ने कहा किसान आंदोलन को देन है पुरा शाहाबाद से भाजपा का सफाया हो गया। सुधाकर सिंह ने कहा जहां किसान आंदोलन का असर है वहां भाजपा का सफाया हो गया है। उन्होंने ने कहा लंगड़ी सरकार अधिक दिन नहीं चलेगी। केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाया की किस्मत विरोधी है। किसान सम्मान समारोह को अनिल सिंह सचिव विकी सिंह संजय जायसवाल रामायण सिंह सुनील सिंह राजू सिंह ने सुधाकर सिंह को शानदार जीत पर बधाई दी। मंगलवार को दोपहर किसान सम्मान समारोह में आगमन पर किसानों ने जय जवान जय किसान के नारे से सांसद जी का स्वागत किया। किसानों ने माल्यार्पण कर सुधाकर सिंह का स्वागत किया। सम्मान समारोह में सुधाकर सिंह को अभिनंदन पत्र अभिमन्यु सिंह अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन कैमूर ने भेंट की। सम्मान समारोह में लाला सिंह वकील कुमार प्रभात सिंह संजय सिंह अरविंद कुमार गज्जन सिंह अमित रंजन सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट