
हुक्का पार्लर माफिया सलीम मलवारी के खिलाफ केस दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 26, 2024
- 487 views
भिवंडी। भिवंडी शहर व ग्रामीण परिसर में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से हुक्का पार्लर चालू है। इन हुक्का पार्लरों में युवा वर्ग सबसे ज्यादा नशा करते हुए दिखाई पड़ते हैं। युवा वर्ग नशे की लत के शिकार होने से जहां आपराधिक घटना में वृद्धि हुई है वही पर सड़क दुर्घटना भी बढ़े है। इसी क्रम में भिवंडी शहर पुलिस थाना अंर्तगत हुक्का पार्लर माफिया सलीम मलवारी विभिन्न क्षेत्रों में जगह बदली कर, पुलिस से छिपकर हुक्का पार्लर का अवैध कारोबार कर रहा था। इसी हुक्का माफिया के हुक्का पार्लर में डीजे के कर्कश आवाज़ पर तृतीय पंथी से डांस भी करवाता। हालांकि शहर पुलिस ने इसके हुक्का पार्लर पर पूर्व काल में कई बार पर छापा मारा किन्तु प्रत्येक बार वह पुलिस की चंगुल से निकल भागने में सफल रहता। इस बार सलीम मलवारी ने विजय सेल के पीछे, स्वयं के घर में हुक्का पार्लर शुरू किया था। जिसकी जानकारी मिलने पर शहर पुलिस की एक टीम ने उक्त घर में छापा मारकर 12,050 रूपये कीमत के हुक्का पार्टस, तंबाकू व अन्य मुद्देमाल बरामद किया है। वही पर हुक्का माफिया सलीम मलबारी के खिलाफ शहर पुलिस ने सिगरेट व इतर तंबाकू उत्पाद के सुधारित अधिनियम 2018 के कलम 8(अ) ,21 (अ) के तहत केस दर्ज किया है।
रिपोर्टर