तड़ीपार आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी। शहर के विभिन्न आपराधिक वारदातों शामिल चव्हाण कालोनी इलाके के रहने वाले कादीर इस्माईल शेख उर्फ बाबा को भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार शांतिनगर पुलिस ने भिवंडी, ठाणे, पालघर,मुंबई व मुंबई उप शहर से 15 मई 2024 से 2 वर्ष के लिए तड़ीपार कर दिया था। किन्तु आरोपी कादीर इस्माईल शेख उर्फ बाबा ने पुलिस के किसी अधिकारी से शहर में प्रवेश के लिए अनुमति नही ली और भिवंडी के सीमा में प्रवेश किया। भिवंडी क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे चव्हाण कालोनी अंबोसी होटल,गायत्रीनगर रोड़ से गिरफ्तार कर लिया‌ है। भिवंडी क्राइम ब्रांच युनिट -2 के पुलिस सिपाही अमोल शिवराम इंगले की शिकायत पर उसके खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 के कलम 142 के तहत केस दर्ज किया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट