नौकर ने कपड़ा फैक्ट्री मालिक को लगाया चूना

10.80 लाख का कच्चा कपड़ा किया चोरी

भिवंडी। भिवंडी शहर से सटे खोणी ग्राम पंचायत के एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में काम करने वाले नौकर ने ही कंपनी मालिक से विश्वासघात करने का मामला प्रकाश में आया है। मालिक का गैर फायदा उठाते हुए नौकर ने 10 लाख 80 हजार कीमत के 300 कच्चे कपड़े का ताखे चोरी कर फरार हो गया।फैक्ट्री मालिक ने इसकी शिकायत निजामपुर पुलिस थाना में दर्ज कराया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश,महाराज गंज जिले के बडगो,फरींदर के रहने वाले तोकीर अकबर अली हुसैन (29) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किन्तु अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक कामतघर अंजूर फाटा के रहने वाले छगन नखतमलजी संखलेचा की खोणी गांव के मीठ पाडा,पवार कंपाउंड में आर.पी. टेक्सटाइल नामक फैक्ट्री है। इसी फैक्ट्री में यूपी महाराज गंज जिले के रहने वाले तोकीर अकबर अली हसैन नौकरी करता था। वह 10 जून से 27 जून के दरमियान फैक्ट्री के गोदाम में रखा कच्चा कपड़े की लाट में से 300 ताखे चोरी कर फरार हो गया। चोरी हुए माल की कुल कीमत 10 लाख 80 हजार है। फैक्ट्री मालिक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक विजय चौहान कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट