भिवंडी में विद्यार्थियों द्वारा रास्ता सुरक्षा सप्ताह संपन्न

भिवंडी ।। रास्ते केे यातायात नियमों का उल्लंघन करने के परिणामस्वरूप असंख्य सडक दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं जिसे रोकने के लिए विशेष रूप से विद्यार्थियों को यातायात नियमों का ज्ञान  देने से वह इसकी जानकारी अपने घर में पिता, भाई काका को देकर उन्हें सतर्क करेंगे इस प्रकार का आशावाद यातायात शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित काले ने व्यक्त किया है। जो  भिवंडी के पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव विद्यालय में यातायात जनजागृती सप्ताह के अवसर पर बोल रहे थे। उक्त अवसर पर  भिवंडी यातायात शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त अविनाश मोहिते, स्कूल के मुख्याध्यापक जी.ओ. माली , एम.एल.कुलकर्णी , आरएसपी तालुका अधिकारी आर एस शिंदे , याताायात शाखा भिवंडी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक यशवंत चव्हाण सहित विविध स्कूलों के विद्यार्थी भारी संख्या में  उपस्थित थे। अमित काले ने संबोधित करते हुए व विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अपने परिवार के व्यक्ति की चिंता स्वयं करें इस उद्देशय से विद्यार्थियों के लिए यातायात नियम बाबत जनजागृती आवश्यक है, रास्ते में लगे हुए यातायात फलक की जानकारी लें और  प्रवास के दौरान जानकारी अपने अभिभावकों को देकर सावधानी बरतें , अपने अभिभावकों के साथ मोटरसाइकिल द्वारा प्रवास करते समय  हेल्मेट का प्रयोग अवश्य करने तथा चार चाकी वाहन में सीटबेल्ट बांधने के लिए जरूर कहें इस प्रकार का आवाहन विद्यार्थियों से किया है।    रन फॉर रोड सेफ्टी  कार्यक्रमांतर्गत यातायात जनजागृती सप्ताह का आयोजन किया गया था  , आरएसपी द्वारा विद्यार्थियों को यातायात शाखा द्वारा यातायात नियमों का मार्गदर्शन करने के लिए शहर के पद्मश्री अण्णासाहेब विद्यालय , शेठ ज्यूगीलाल पोद्दार इंग्लिश मेडीयम स्कुल , ओसवाल हाईस्कूल , डॉ . ओमप्रकाश अग्रवाल स्कुल , आठगांव विद्यालय कोनगाव  स्थित सैकडों विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रदर्शन व मार्गदर्शन आयोजित की गई थी।उक्त कार्यक्रम के दरम्यान बोलती कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से मनोरंजन करते हुए यातायात नियमों का मार्गदर्शन किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  भिवंडी शहर , नारपोली , रांजणोली यातायात शाखा के पुलिस अधिकारी आर एस रूपनुर , अभिषेक शिंदे , येडके व पुलिस कर्मचारियों ने अथक प्रयास किया। इसी प्रकार पद्मश्री अण्णासाहेब जाधव विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए अथक प्रयास यातायात नियमों का प्रदर्शन कर पुलिस कर्मचारियों ने इसकी जानकारी  विद्यार्थियों को दी।      

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट