
बंद घर से आभूषण चोरी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 10, 2024
- 202 views
भिवंडी। शहर व ग्रामीण परिसर के बंद घरों को अज्ञात चोरों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस ऐसे चोरों पर अंकुश लगाने में असमर्थ साबित हुई है। इसी क्रम मे कांबा रोड़ तलवली नाका पर स्थित ओमसाई अपार्टमेंट के पहले मंजिल के रूम नंबर 108,109 को दोपहर बाद घर का सेफ्टी लाॅक तोड़कर अज्ञात चोर ने प्रवेश किया और लाॅकर में रखे 30 हजार कीमत के आभूषण चोरी कर फरार हो गया। शाम के घर वापस आने पर इस घटना की जानकारी हुई। घर मालकिन चंद्रा सुरेश गायकवाड़ ने इसकी शिकायत निजामपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
रिपोर्टर