वेश्यावृत्ति में लिप्त महिला दलाल गिरफ्तार

भिवंडी।  भिवंडी शहर गोदाम व कपड़ा का व्यवसाय होने के कारण यहां पर भारी मात्रा में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है। जिसके कारण दूर दराज राज्यों से ट्रक ड्राइवर,व्यवसायियों का आवागमन बना रहता है। गोदाम क्षेत्रों में कई लाॅजिग - बोर्डिंग व डांस बार संचालितबहै। जिसमें वेश्यावृत्ति का व्यवसाय फल फूल रहा है। इसी क्रम में अनैतिक मानव तस्करी सेल ठाणे गुन्हे शाखा ने काल्हेर गांव पारिश कंपाउंड स्थित गुरूकृप रेस्टोरेंट में जाल बिछाकर धामणकर नाका की रहने वाली महिला दलाल बबीता राजकुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके चंगुल से वेश्यावृत्ति व्यवसाय में लिप्त वसुधरा देवेंद्र सिंह व अफसाना आरिफ शेख नामक दो महिलाओं को भी मुक्त कराया है। 

पुलिस के मुताबिक अनैतिक मानव तस्करी सेल ठाणे गुन्हे शाखा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काल्हेर परिसर में एक महिला दलाल दो महिलाओं को लेकर आयी है। इन महिलाओं को पैसे का लालच दिखाकर ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजती है और उसके बदले में मिले पैसों से अपनी जीविका चलाती है। पुलिस ने बबीता राजकुमार प्रजापति (23)  नामक महिला दलाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हवलदार वंसत हरि पांडव की शिकायत पर नारपोली पुलिस ने गिरफ्तार महिला बबीता प्रजापति के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 के कलम 143(1),143(3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक बडणे कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट