
पालिका मुख्यालय के महज 20 मीटर दूर अवैध निर्माण शुरू नियंत्रण अधिकारी की कार्रवाई शून्य
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 05, 2024
- 97 views
भिवंडी। भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका प्रशासन द्वारा निर्माणाधीन अवैध इमारतें व मकानों के बांधकाम पर अंकुश लगाने व नियंत्रण करने के लिए शहर विकास विभाग में एक नियंत्रण व एक सहायक नियंत्रण अधिकरी तथा एक भरारी पथक टीम की नियुक्त है। इसके बावजूद पालिका मुख्यालय के महज 20 मीटर दूर अशोक नगर रोड़, दांडेकर पोस्ट ऑफिस के समीप पुराना मकान तोड़कर बनाया जा रहा पतरा शेड पर कार्रवाई ना होना भरारी पथक की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न निर्माण करता है। ताजुब की बात यह है इसी क्षेत्र के सहायक आयुक्त सुधीर गुरूव का महज 25 मीटर दूर जनसंपर्क कार्यालय भी है। यही नहीं आयुक्त अजय वैद्य सहित तमाम आला अधिकारीगण इसी सड़क से दररोज की आवाजाही रहती है।
बतादें कि अशोक नगर रोड़, दांडेकर पोस्ट ऑफिस के पास एक पुराना मकान तोड़कर पहले पतरा शेड बनाया गया। इसी पतरा शेड की आड़ में ब्लाॅक की दीवार बांधने का काम शुरू है। इस संबंध में सहायक आयुक्त कार्यालय में दक्ष नागरिकों ने मौखिक रूप से अनेक शिकायतें दर्ज है। इसके बावजूद पालिका मुख्यालय से महज 20 मीटर दूर मुख्य सड़क पर चालू अवैध पतरा शेड पर कार्रवाई ना होना आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।
प्रभाग समिति क्रमांक चार अंर्तगत नारपोली गांव में इसी तरह पॉवर लूम का 8 शेड बनाया जा रहा था। तत्कालीन आयुक्त विजय कुमार म्हसाल के कार्यालय में इस पतरा शेड की अनेक शिकायतें दर्ज हुई थी लेकिन आयुक्त म्हसाल की नवीं मुंबई महानगर पालिका में बदली होने से इस पतरा शेड पर कार्रवाई नहीं हो सकी थी। पालिका के प्रशासक का कार्यभार संभालने आऐ आयुक्त अजय वैद्य ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन तत्कालीन नियंत्रण अधिकारी सार्किब खरबें के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे और निर्माणाधीन 8 पतरा शेड का बांधकाम तोड़वा दिया था। जिसकी शहर में बहुत चर्चा हुई थी की अब अवैध इमारतों के बांधकामों पर अंकुश लगेगा।
रिपोर्टर