
होटल मालिक की पिटाई के विरोध में बजरंग दल का तीव्र विरोध प्रदर्शन
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Aug 07, 2024
- 581 views
घंटों रहा यातायात बाधित
भिवंडी। शहर के नागांव परिसर में होटल मालिक ने अपने वेटरो की मदद से एक महिला और उसकी मदद के लिए आए दो लोगों की बेरहमी से पिटाई करने की घटना घटित हुई थी। इस घटना के बाद शहर में आक्रोश पूर्ण माहौल था। आज बजरंग दल भिवंडी शाखा के नेतृत्व में भिवंडी प्रांत कार्यालय के बाहर एक आक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा विधायक महेश चौगुले, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल, पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष शेट्टी, मनसे शहर अध्यक्ष मनोज गुलवी, आरएसएस के राजेश कुंटे और विश्व हिंदू परिषद के मनोज रायचा, बजरंग दल के दादा गोसावी, भाजपा महिला शहर अध्यक्षता सुनीता यशवंत टावरे और कई साधु महंत, बजरंग दल,विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, मनसे के पदाधिकारी भारी संख्या में शामिल हुए थे।
बतादें कि यह विरोध मार्च स्व आनंद दिघे चौक से शुरू होकर पाकिस्तान, बांग्लादेश मुर्दाबाद जैसे जोरदार नारों के साथ भिवंडी प्रांत कार्यालय पहुंचा। जिसके कारण भिवंडी के मुख्य रास्ता कई घंटों तक जाम रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने भिवंडी प्रांत अधिकारी को निवेदन पत्र देकर मांग की है कि उरण में यशश्री शिंदे,धारावी में अरविन्द वैश्य और भिवंडी में होटल मालिक की पिटाई में जख्मी विकास यादव गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। यह एक जिहादी हमला है। जिसका हम सभी लोग निंदा करते है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
रिपोर्टर